IND vs PAK: भारत की रोमांचित जीत विराट कोहली ने 53 गेंदों पर नाबाद 82 रनों की मैच विनिंग पारी खेलकर पाकिस्तान के जबड़े से निकाला मैच

By Tatkaal Khabar / 23-10-2022 12:18:53 pm | 13225 Views | 0 Comments
#

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 में अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया। विराट कोहली ने 53 गेंदों पर 82 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी दम पर मैच को पलटा और पाकिस्तान के जबड़े से जीत खींच ली है। भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर यह मैच जीता। भारत के लिए यह जीत ऐतिहासिक रही और मैच के बाद खुद कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें गोद में उठाकर पिच पर घुमा दिया।