जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक का भारत में भव्य स्वागत

By Tatkaal Khabar / 06-12-2022 01:04:10 am | 8410 Views | 0 Comments
#

जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा पर दिल्ली पहुँच गयीं जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया। नई दिल्ली पहुंचने के बाद सबसे पहले जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक ने गांधी स्मृति पर श्रद्धांजलि अर्पित कर भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया। भारत के विदेश मंत्री डॉo एसo जयशंकर ने दिल्ली में जर्मन की विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक से मुलाकात की और कई एहम मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्री डॉo एसo जयशंकर ने ट्वीट कर उनका स्वागत किया है। विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट कर लिखा भारत में आपका स्वागत है। जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक की ये यात्रा कई मायनो में ख़ास मानी जा रही है। दिल्ली पहुंचने से पहले उन्होंने कहा कि भारत एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति और ठोस लोकतंत्र है और कई देशों का रोल मॉडल भी है। अन्नालेना बेयरबॉक ने कहा कि तमाम आंतरिक और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद भारत दुनिया के कई देशों के लिए एक आदर्श और सेतु है। भारत जर्मनी का भी एक स्वाभाविक साझेदार है। विदेश मंत्री जयशंकर और जर्मनी की उनकी समकक्ष एनालेना बेयरबॉक के बीच होने वाली वार्ता में चीन के साथ भारत के संबंध और यूक्रेन पर रूस के युद्ध के नतीजों पर चर्चा होने की संभावना है। (रिपोर्ट युगवार्ता