पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल तथा प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर दुखी सीएम योगी

By Tatkaal Khabar / 08-01-2023 09:30:29 am | 15405 Views | 0 Comments
#

लखनऊ, 8 जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल तथा प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि केशरी नाथ त्रिपाठी एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता थे। वे संसदीय नियमों, परंपराओं और विधि के गहरे जानकार थे। श्री त्रिपाठी एक विद्वान अधिवक्ता और संवेदनशील साहित्यकार भी थे। उनके निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है।