सिद्धू मूसेवाला के परिजनों ने खत्म किया धरना, मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे 20 मार्च को मुलाकात

By Tatkaal Khabar / 07-03-2023 02:09:21 am | 9954 Views | 0 Comments
#

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के परिजनों ने पंजाब विधानसभा के बाहर से अपना धरना खत्म कर दिया। धरना मंगलवार सुबह शुरू किया गया था, जिसमें मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर के अलावा कांग्रेस विधायक शामिल हुए।
पंजाब सरकार में मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने उनसे मुलाकात कर कहा, "आप धरने पर न बैठें। 20 मार्च को मुख्यमंत्री भगवंत मान आपसे खुद मुलाकात करेंगे।"
इस आश्वासन के बाद परिजनों ने धरना खत्म किया।
जेल मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास, फिर भी कातिलों को जेल में मारा गया- बलकौर सिंह
बलकौर सिंह ने मंत्री धालीवाल से कहा कि जेल मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास है, लेकिन फिर भी मूसेवाला के कातिलों को जेल में मारा गया और जिनके वह नाम ले रहे हैं, उन पर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
इस पर धालीवाल ने कहा कि सरकार बाहर के गैंगस्टर को भी पकड़ कर लाने का प्रयास कर रही है।
आपको  बता दें की 29 मई, 2022 को मूसेवाला की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।