पश्चिम बंगाल में फिर हिंसा, हुगली में बीजेपी की शोभायात्रा के दौरान भिड़े दो गुट

By Tatkaal Khabar / 02-04-2023 02:30:57 am | 8442 Views | 0 Comments
#

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में रामनवमी के मौके पर हावड़ा में हुई हिंसा का मामला अभी थमा नहीं है, अब हुगली में ऐसी ही घटना सामने आई है। हुगली में रामनवमी थीम पर आयोजित शोभायात्रा के दौरान जमकर हिंसा हुई है। शोभायात्रा के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। यह शोभायात्रा बीजेपी की ओर से आयोजित हुई थी। इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष भी शामिल थे।