डेंगू की गंभीरता को लेकर MDDA VC बंशीधर तिवारी करने जा रहे है 5 सितंबर से रक्तदान शिविर

By Tatkaal Khabar / 05-09-2023 02:52:42 am | 8470 Views | 0 Comments
#

उत्तराखंड मे डेंगू लगातार पैर पसार रहा है ऐसे मे मरीजों को लगातार प्लेटलेट्स की जरुरत पड़ रही है ऐसे मे  मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की विशेष पहल पर कल एमडीडीए रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा है महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस प्रकार से डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं इसको देखते हुए एमडीडीए कल दोपहर 3:00 बजे से रक्तदान के विशेष शिविर को लगाने का निर्णय लिया है  बंशीधर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया की एमडीडीए सामाजिक कार्यों और आमजन के हित के लिए गंभीर है लिहाजा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है बंशीधर तिवारी ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई रक्तदान का इच्छुक है तो वह एमडीडीए के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दफ्तर में आकर रक्तदान कर सकता है