Raghav Chadha-Parineeti Chopra wedding; सूफी नाइट में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा की माँ

By Tatkaal Khabar / 21-09-2023 04:29:59 am | 12102 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीते दिनों सगाई की और इसी के साथ अपने प्यार का ऐलान कर दिया। शादी की तस्वीरें लंबे समय तक सोशल मीडिया पर छाई रहीं। इसके बाद से ही दोनों को लगातार कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। दोनों को कई बार राजस्थान जाते भी देखा गया, जिसके बाद दोनों की शादी राजस्थान में होने की कयास लगाई गई। कुछ दिनों पहले ही शादी के इनविटेशन कार्ड सामने आ गए। इनमें शादी के सभी कार्यक्रमों की पूरी डीटेल्स दी गई थी, जिससे साफ हो गया कि शादी उदयपुर में ही हो रही है। दोनों की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन्श भी शुरू हो गए हैं। बीते दिन सूफी म्यूजिक का खास आयोजन किया गया था। 


सूफी नाइट में पहुंचीं मधु चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन दिल्ली में शुरू हो गए हैं। उदयपुर रवाना होने से पहले दोनों परिवारों ने मिलकर दिल्ली में कई फंक्शन आयोजित किए हैं। मेहंदी और अरदास के बाद बीते दिन सूफी नाइट का आयोजन किया गया था। इस मौके पर दोनों ही परिवार के करीबी लोग शामिल हुए थे। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी इस फंक्शन का हिस्सा बनी थीं। उन्हें उनके बेटे के साथ इस मौके पर स्पॉट किया गया। सभी लोग थीम के अनुसार ही सूफी ट्रेडिशनल स्टाइल में नजर आए। परिणिति और राघव की तस्वीरें तो फिलहाल सामने नहीं आई हैं।