Deoria Murder: देवरिया कांड को लेकर सख्त हुए सीएम योगी, अधिकारियों को दिये निर्देश

By Tatkaal Khabar / 03-10-2023 04:44:52 am | 9330 Views | 0 Comments
#

गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन में लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित निस्तारण के लिए अधिकरियों को दिए है सख्त निर्देश 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद देवरिया में हुई घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से पल पल की जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कमिश्नर/आईजी को त्वरित और कठोरतम कार्यवाही के निर्देश दिए है।

आपको बतां दें कि देवरिया में बेहद सनसनी खेज वारदात हो गई है। एक ही गांव के 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। रुद्रपुर इलाके के फतेहपुर गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था और झगड़ा भी। आज एक पक्ष प्रेम यादव की पीट पीट कर हत्या कर दी। उसके बाद हिंसा का भयानक दौर चला। दूसरे पक्ष और पहले पक्ष के तमाम लोग आमने सामने आ गए। दूसरे पक्ष से सत्य प्रकाश दुबे नमक व्यक्ति ही हत्या हो गई। उसके बाद 2 मासूम बच्चों, एक महिला और एक युवक को भी भीड़ ने मार डाला।