भारामल मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश व देश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की सीएम धामी ने की कामना

By Tatkaal Khabar / 27-12-2023 02:48:49 am | 6380 Views | 0 Comments
#

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को तहसील खटीमा के भारामल मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश व देश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

     इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में संचालित किये जा रहे भंडारे में पूरी सादगी से जनता के साथ जमीन पर बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और लंगर में स्वयं भी जन सेवा करते हुए जनता को प्रसाद वितरण किया।