त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार में की पूजा अर्चना, मां गंगा का लिया आशीर्वाद

By Tatkaal Khabar / 26-03-2024 03:42:19 am | 6736 Views | 0 Comments
#

हरिद्वार। हरिद्वार से भाजपा के उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलवार को हर की पौड़ी पहुंचे जहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मां गंगा की पूजा-अर्चना की।

भाजपा के हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी ने यहां से डिजिटल नामांकन की शुरुआत की थी। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का बुधवार को अंतिम दिन है। चुनाव के लिए भाजपा पांचों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। टिहरी गढ़वाल सीट से माला राज्यलक्ष्मी शाह, नैनीताल से अजय भट्ट और अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, पार्टी ने पौड़ी गढ़वाल सीट पर सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी पर दांव लगाया है।

उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को पांचों सीटों पर मतदान होगा। मतगणना 4 जून को होगी।