डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के पीछे कौन ?

By Tatkaal Khabar / 10-07-2018 04:18:32 am | 27409 Views | 0 Comments
#

यूपी के गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी की हत्या पूर्व बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की मौत का बदला मानी जा रही है। एसटीएफ की शुरुआती पड़ताल के साथ पूर्वांचल और पश्चिम के माफिया गैंग का कनेक्शन कुछ ऐसे ही इशारा कर रहे हैं। एसटीएफ इन समीकरणों की तह तक जाने की कोशिश में जुट गई है कि आखिर मुन्ना बजरंगी की हत्या क्यों की गई? 

इसके पीछे सुनील राठी गैंग का हाथ बताया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि राठी गैंग ने इसे अंजाम क्यों दिया? हैरानी की बात यह है कि बजरंगी की पत्नी ने भी हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने पति की हत्या की आशंका जताई थी। मुन्ना बजरंगी की हत्या के पीछे बृजेश सिंह कनेक्शन को समझने के लिए 29 नवंबर 2005 में हुई पूर्व बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या तक जाना होगा।