सुनील राठी की खुशी का ठिकाना नहीं था बजरंगी के मर्डर के बाद शव के पास लगा नाचने…

By Tatkaal Khabar / 15-07-2018 04:24:25 am | 24856 Views | 0 Comments
#

माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या से पुलिस की रातों की नींद उड़ी हुई है। रोज इस केस में एक चौंकाने वाला खुलासा हो रहा है। इसी क्रम में मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल बजरंगी की हत्या करने के बाद सुनील राठी इतना खुश था कि उसने शव पर कई गोलियां चलाई थी। इतना ही नहीं वह शव के पास नाचा भी था।मिली जानकारी के मुताबिक मुन्ना की हत्या के बाद सुनील राठी हाई सिक्योरिटी जोन में बने जेल के सेल में  नहाया था। यही नहीं उसने दिन में कई बार कपड़े भी बदले थ
Image result for
बताया जा रहा है कि हत्या के बाद राठी ने पिस्टल को जेल के गटर में फेंक दिया था। इसके बाद पुलिस ने गटर के अंदर से पिस्टल को बरामद किया था। डॉन मुन्ना बजरंगी को बागपत जेल में 7 गोलियां मारी गईं वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बजरंगी के शरीर पर कुल 13 घाव मिले हैं। इनमें सात गोली एंट्री होने के और छह गोली एक्जिट होने के हैं। चार गोलियां छाती और तीन गोलियां सिर पर मारी गईं। बाहरी हिस्से पर किसी तरह की चोट के निशान की पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल जेल में होने की वजह से कई सवाल अनसुलझे हैं।