उत्तराखंड - इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहें

By Tatkaal Khabar / 27-08-2024 02:00:03 am | 6096 Views | 0 Comments
#

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल गड़बड़ ही रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है। 

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। टिहरी,पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

 मौसम विभाग ने मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगस्त के आखिर तक तेज बारिश होने से पर्वतीय जिलों के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना है।