आज हुई दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश

By Tatkaal Khabar / 16-07-2018 03:18:36 am | 15969 Views | 0 Comments
#

आज राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई |आज सुबह से ही रायपुर में रूक रूककर तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पहले ही शहर में रेड अलर्ट जारी कर रखा है। इसके अलावा प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में भी मौसम विभाग ने तेज बारिश की चेतावनी दी है।

 
मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन संभागों (बस्तर, रायपुर, दुर्ग) के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं आगामी दो दिनों में अन्य कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ बौछार पडऩे की संभावना जताई गई है।

बारिश से विभिन्न शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिसमें सर्वाधिक तापमान बिलासपुर में 33 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 24.2 दर्ज किया गया। जबकि राजधानी में अधिकतम तापमान 29.2 व न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अति कम दबाव का बनने से प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है, वहीं 19 जुलाई के आसपास एक अन्य कम दबाव का क्षेत्र बनने से विभिन्न संभागों के एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इससे आसपास के क्षेत्र में आेडि़शा में कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिसके संगत ९.५ किमी की ऊंचाई तक ऊपरी चक्रवाती घेरा प्रसारित हो रहा है। जिसकी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट के साथ तेज बारिश हुई। राजधानी में बारिश से कई जगहों में जलभराव की स्थिति निर्मित हुई। शहर के कई सरकारी दफ्तरों और कॉलोनियों में बारिश का पानी घरों में घुस गया। जिसने बारिश पूर्व निगम की व्यवस्थाओं की कलई खोल कर रख दी।