उत्तर प्रदेश: अयोध्या के ADM सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे के अंदर मिली डेड बॉडी

By Tatkaal Khabar / 24-10-2024 02:44:45 am | 6289 Views | 0 Comments
#

अयोध्या। अयोध्या के अपर जिलाधिकारी (ADM) सुरजीत सिंह की मौत ने प्रशासनिक हलकों में सनसनी फैला दी है। सुरजीत सिंह की डेड बॉडी गुरुवार को सुरसरी कॉलोनी स्थित अपने आवास के कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, सुरजीत सिंह का शव कमरे के अंदर बंद पाया गया, और शुरुआती जांच में यह मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।