Delhi Today: दिल्ली में आज BJP के कई दिग्गज नेताओं की ताबड़तोड़ रैली करेंगे BJP के कई दिग्गज नेता

By Tatkaal Khabar / 01-02-2025 08:08:19 am | 6101 Views | 0 Comments
#

दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच करीबी मुकाबला देखने को मिल सकता है। भाजपा ने एक्स पर जानकारी दी है कि आज शनिवार एक फरवरी को दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा रैली करेंगे।

इसके अलावा आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी दिल्ली के घोंडा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली करेंगे। मोहन यादव आज शाम 7 बजे चुनावी जनसभा करेंगे। सीएम नायब सिंह सैनी दिल्ली में आज 8 जनसभाएं करेंगे। नायब सिंह सैनी चांदनी चौक, बुराड़ी, तिलक नगर, मुंडका, जंगपुरा, मालवीय नगर, नांगलोई जाट और नजफगढ़ में भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में आज तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहली जनसभा रिठाला, दूसरी द्वाराका और तीसरी जनसभा मटियाल में करेंगे। एमपी सीएम भजन लाल शर्मा दिल्ली में चार जनसभाएं करेंगे। रिठाला, शालीमार बाग, मोती नगर और अंबेडकर नगर में भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।