शिवरात्रि तक बंद रहेंगी कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकान…

By Tatkaal Khabar / 29-07-2018 03:57:28 am | 17714 Views | 0 Comments
#

कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए देर रात तक बुलंदशहर पुलिस ने मुख्य मार्गों पर गश्त कर अवैध तरीके से अतिक्रमण करने वाले मीट विक्रेताओं को खदेड़ दिया। उन्हें चेतावनी दी कि कांवड़ मेले के समापन तक अगर किसी ने मांस इन मुख्य मार्गों पर बेचा तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले का मुख्य शहर होने के साथ-साथ सिकन्द्राबाद काफी भीड़भाड़ वाला नगर है, जहां सड़क पर दर्जनों मीट की दुकानें लगती हैं। 


अब कांवड़ मेले के लिए शिवभक्तों के लिए ये प्रमुख मार्ग है। जहां से लाखों की तादाद में कांवड़िए जल लेकर हरियाणा और प्रदेश के कई जिलों में भी जाते हैं।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवनीश गौतम ने सड़क पर जबरन अतिक्रमण करने वालों को हिदायत देकर मुख्य मार्ग को जाम मुक्त रखने के लिए स्थानीय दुकानदारों को समर्थन करने को कहा है।