हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में ...

By Tatkaal Khabar / 30-07-2018 12:53:30 pm | 22398 Views | 0 Comments
#

मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) को एक और झटका उस समय लगा, जब पार्टी अध्यक्ष व हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी को आंध्र प्रदेश के मेडक जिले की एक अदालत ने सोमवार को सात वर्ष पुराने एक मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

ओवैसी की गिरफ्तारी के बाद हैदराबाद के कुछ हिस्सों में तनाव पैदा हो गया है, और पुलिस हालात को बिगड़ने से रोकने के लिए उच्च सतर्कता बरत रही है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवानों को तैनात किया गया है। तनाव बढ़ने के साथ ही स्कूलों व कॉलेजों ने विद्यार्थियों को घर जाने की छुट्टी दे दी।

ओवैसी ने मेडक जिला मुख्यालय, सांगारेड्डी शहर में एक अदालत में समर्पण किया और न्यायाधीश ने उन्हें दो फरवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।