उपराष्ट्रपति धनखड़ का 16 और 17 जून को पांडिचेरी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

By Tatkaal Khabar / 15-06-2025 06:27:54 am | 192 Views | 0 Comments
#

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 16 और 17 जून को पुडुचेरी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जेआईपीएमईआर) और पांडिचेरी विश्वविद्यालय में प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लेंगे।  उपराष्ट्रपति 16 जून को जेआईपीएमईआर के एपीजे अब्दुल कलाम ऑडिटोरियम में ‘राष्ट्र निर्माण में पर्यावरणीय स्थिरता’ नामक एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे  उपराष्ट्रपति 16 जून को जेआईपीएमईआर के एपीजे अब्दुल कलाम ऑडिटोरियम में ‘राष्ट्र निर्माण में पर्यावरणीय स्थिरता’ नामक एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। यह कार्यक्रम सायं 4 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा और इसका उद्देश्य सतत विकास के संबंध में संवाद और जागरूकता को बढ़ावा देना है। उपराष्ट्रपति धनखड़ जेआईपीएमईआर के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच एक संवाद सत्र भी करेंगे उपराष्ट्रपति धनखड़ जेआईपीएमईआर के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच एक संवाद सत्र भी करेंगे। यह राष्ट्रीय महत्व के मामलों पर शैक्षणिक समुदाय के साथ जुड़ने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत उपराष्ट्रपति की ओर से एक पौधा लगाना होगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की शुरुआत की थी। यह अभियान मातृत्व को श्रद्धांजलि देते हुए पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देता है।यह पौधा उपराष्ट्रपति की मां केसरी देवी के नाम पर लगाया जाएगा।