UP : गृह मंत्रीअमित शाह और सीएम योगी आज 60244 पुलिस कांस्टेबलों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

By Tatkaal Khabar / 15-06-2025 06:31:33 am | 265 Views | 0 Comments
#

उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। रविवार को राजधानी लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान में आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 60,244 नवचयनित पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस विशाल भर्ती प्रक्रिया को अत्यंत कुशलता और निष्पक्षता के साथ पूरा किया  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस विशाल भर्ती प्रक्रिया को अत्यंत कुशलता और निष्पक्षता के साथ पूरा किया। आधुनिक तकनीक के उपयोग और पारदर्शी प्रक्रिया ने इसे एक मॉडल भर्ती के रूप में स्थापित किया है। इस उपलब्धि ने न केवल यूपी पुलिस की कार्यक्षमता को मजबूत किया, बल्कि युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी प्रदान किए हैं। समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिफेंस एक्सपो मैदान का दौरा किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिफेंस एक्सपो मैदान का दौरा किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह में कोई कमी न रहे। डीजीपी राजीव कृष्ण ने भी दोपहर में मैदान का दौरा कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की उपस्थिति को देखते हुए व्यापक सुरक्षा और यातायात प्रबंध किए गए हैं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा और यातायात की पुख्ता व्यवस्था की गई है अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा और यातायात की पुख्ता व्यवस्था की गई है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि 60,244 नए कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए यह समारोह ऐतिहासिक होगा।