पटना में सचिवालय के ऑफिसर को घर में घुसकर मारी गोली

By Tatkaal Khabar / 14-08-2018 08:06:39 am | 28858 Views | 0 Comments
#

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार सुबह सचिवालय में कार्यरत एक अधिकारी को कुछ अज्ञात लोगों ने उनके घर में घुस कर गोली मार दी.
Image result for
तुरंत इलाज के लिए योजना विभाग के अंडर सेक्रेटरी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर अधिकारी के घर में लूटपाट करने के इरादे से घुसे थे और इस दौरान विरोध करने पर हमलावरों ने अंडर सेक्रेटरी राजीव कुमार को गोली मार दी.पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. कहीं इस घटना के तार आपसी रंजिश से तो नहीं जुड़े हैं इसका पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है.