इस मामले में भारत ने चीन, अमेरिका को भी पीछे छोड़ा...

By Tatkaal Khabar / 21-02-2017 04:04:24 am | 27474 Views | 0 Comments
#

दुनिया के सबसे ताकतवर देशों को भारतीयों के तकनीक से प्यार ने पीछे छोड़ दिया है। भारत अब मोबाइल और इंटरनेट के इस्तेमाल में चीन और अमेरिका को भी पीछे छोड़ नंबर 1 बन गया है। मंगलवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक ने जियो की नई योजनाओं का ऐलान करते हुए बताया कि जियो ने 10 करोड़ उपभोक्ताओं की संख्या पार करने के साथ ही दुनिया की सबसे ज्यादा इंटरनेट उपभोक्ता वाली कंपनी बन गई है वहीं भारत दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों का देश बन गया है। आपको जानकर खुशी होगी कि भारत अब सिर्फ इंटरनेट के इस्तेमाल में ही दुनिया का नंबर वन देश नहीं है बल्कि सबसे ज्यादा मोबाइल उभोक्ताओं वाला देश भी है। जून 2016 में आई एक रिपोर्ट के अनुसार भारत इंटरनेट के इस्तेमाल में चीन के बाद दूसरे नंबर पर था।