C-60 कमांडो नक्सलियों के लिए काल बन कर सभी नक्सल प्रभावित राज्यों में घेराबंदी करेंगे

By Tatkaal Khabar / 24-08-2018 07:25:20 am | 18083 Views | 0 Comments
#

देश में सुरक्षाबलों के लिए सबसे बड़ी समस्या और खतरा नक्सलवाद बना हुआ है. देश के अर्धसैनिक बलों को आतंकवाद से ज्यादा नुकसान नक्सली ऑपरेशन में उठाना पड़ा है. लेकिन C-60 कमांडो अब नक्सलियों की कमर तोड़ रहे हैं. इनकी रणनीति इतनी मारक है कि सिर्फ दो ऑपरेशन में इन्होंने बिना किसी नुकसान के 39 नक्सलियों को मार गिराया है. महाराष्ट्र में अभी सिर्फ जिला स्तर पर इनका गठन किया गया है, लेकिन इनके नतीजों ने सभी को चौंका कर रख दिया है. इसलिए अब केंद्र की ओर से कहा जा रहा है कि देश के बाकी के नक्सल प्रभावित इलाकों में इसी तर्ज पर नक्सलियों से लड़ा जाए.

 नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाएं. C-60 कमांडो एक जिला स्तर पर गठित की गई फोर्स है. महाराष्ट्र पुलिस ने 1989-90 में नक्सलियों से लड़ने के लिए एक विशेष टीम बनाई थी. राज्य के सबसे ज्यादा नक्सली प्रभावित इलाका गढ़चिरौली में स्थानीय लोगों को चुनकर इसका गठन किया गया.