शिवाजी जयंती पर शिवनेरी में उमड़ा जनसैलाब, भगदड़ जैसे हालात में महिलाएं-बच्चे घायल
पुणे | 19 फरवरी 2026 छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती के मौके पर महाराष्ट्र के शिवनेरी किला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जन्मस्थल पर दर्शन के लिए पहुंचे लोगों की संख्या अचानक बढ़ने से हालात बेकाबू हो गए और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस अफरा-तफरी में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, देर रात से ही लोग शिवनेरी पहुंचने लगे थे और सुबह होते-होते भीड़ लगातार बढ़ती चली गई। संकरे रास्तों पर एक साथ अधिक लोगों के पहुंचने से स्थिति और बिगड़ गई। पुणे पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन संख्या अधिक होने के कारण हालात पर काबू पाना मुश्किल हो गया। बताया जा रहा है कि जुन्नर तालुका स्थित शिवनेरी किले में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस बल की संख्या अपेक्षा से कम थी। अंबरखाना के नीचे हाथी दरवाजा और गणेश दरवाजा जैसे संकरे मार्गों पर एकाएक भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बनी। इसी दौरान कई लोग गिर पड़े और चोटिल हो गए। हर साल शिवजयंती पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसके बावजूद इस बार की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे बड़े आयोजनों के लिए पहले से बेहतर भीड़ प्रबंधन, स्पष्ट रास्ते और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती जरूरी है, ताकि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर श्रद्धालु सुरक्षित रूप से कार्यक्रम में शामिल हो सकें और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। शिवाजी जयंती पर शिवनेरी में उमड़ा जनसैलाब, भगदड़ जैसे हालात में महिलाएं-बच्चे घायल छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती के मौके पर महाराष्ट्र के शिवनेरी किला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जन्मस्थल पर दर्शन के लिए पहुंचे लोगों की संख्या अचानक बढ़ने से हालात बेकाबू हो गए और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस अफरा-तफरी में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, देर रात से ही लोग शिवनेरी पहुंचने लगे थे और सुबह होते-होते भीड़ लगातार बढ़ती चली गई। संकरे रास्तों पर एक साथ अधिक लोगों के पहुंचने से स्थिति और बिगड़ गई। पुणे पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन संख्या अधिक होने के कारण हालात पर काबू पाना मुश्किल हो गया। बताया जा रहा है कि जुन्नर तालुका स्थित शिवनेरी किले में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस बल की संख्या अपेक्षा से कम थी। अंबरखाना के नीचे हाथी दरवाजा और गणेश दरवाजा जैसे संकरे मार्गों पर एकाएक भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बनी। इसी दौरान कई लोग गिर पड़े और चोटिल हो गए। हर साल शिवजयंती पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसके बावजूद इस बार की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे बड़े आयोजनों के लिए पहले से बेहतर भीड़ प्रबंधन, स्पष्ट रास्ते और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती जरूरी है, ताकि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर श्रद्धालु सुरक्षित रूप से कार्यक्रम में शामिल हो सकें और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।