‘राया’ की रहस्यमयी दुनिया से उठा पर्दा, यश की ‘टॉक्सिक’ का दमदार टीजर रिलीज
कर्नाटक | 20 फरवरी 2026 टॉक्सिक का बहुप्रतीक्षित टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है और इसके साथ ही फैंस का लंबा इंतजार खत्म हुआ। यश की इस नई फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्साह था, जो टीजर सामने आते ही और बढ़ गया है। पहले लुक के बाद जैसी उम्मीद की जा रही थी, टीजर भी उसी अंदाज में नजर आता है और फिल्म की दुनिया की एक झलक दिखाता है। करीब 1 मिनट 55 सेकंड के टीजर में कहानी के बजाय पूरी तरह एक्शन पर फोकस रखा गया है। शुरुआत किसी बड़े और खतरनाक मिशन की तैयारी से होती है और इसके बाद हर फ्रेम में सिर्फ यश की दमदार मौजूदगी दिखाई देती है। बर्फ से ढके पहाड़ हों या डांस बार का माहौल, हर जगह एक्शन ही एक्शन नजर आता है। टीजर में बाकी कलाकारों को नहीं दिखाया गया है, लेकिन ‘केजीएफ’ जैसी फिल्मों की तरह यहां भी साफ है कि ‘टॉक्सिक’ में एक्शन का स्तर काफी ऊंचा होने वाला है। टीजर के आखिरी हिस्से में एक चौंकाने वाला सीन देखने को मिलता है, जहां एक रहस्यमय किरदार फाइट की ट्रेनिंग करता दिखता है। इस किरदार की पूरी पहचान उजागर नहीं की गई है, लेकिन उसके लुक को देखकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि फिल्म में यश डबल रोल में नजर आ सकते हैं। छोटे बाल और हल्की दाढ़ी वाले इस किरदार की झलक ने दर्शकों की जिज्ञासा और बढ़ा दी है। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और इसका पूरा नाम ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल ग्रोन अप्स’ है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और उसी दिन बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 से इसकी सीधी टक्कर होगी, जिससे दर्शकों को एक बड़ा सिनेमाई मुकाबला देखने को मिल सकता है। ‘राया’ की रहस्यमयी दुनिया से उठा पर्दा, यश की ‘टॉक्सिक’ का दमदार टीजर रिलीज टॉक्सिक का बहुप्रतीक्षित टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है और इसके साथ ही फैंस का लंबा इंतजार खत्म हुआ। यश की इस नई फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्साह था, जो टीजर सामने आते ही और बढ़ गया है। पहले लुक के बाद जैसी उम्मीद की जा रही थी, टीजर भी उसी अंदाज में नजर आता है और फिल्म की दुनिया की एक झलक दिखाता है। करीब 1 मिनट 55 सेकंड के टीजर में कहानी के बजाय पूरी तरह एक्शन पर फोकस रखा गया है। शुरुआत किसी बड़े और खतरनाक मिशन की तैयारी से होती है और इसके बाद हर फ्रेम में सिर्फ यश की दमदार मौजूदगी दिखाई देती है। बर्फ से ढके पहाड़ हों या डांस बार का माहौल, हर जगह एक्शन ही एक्शन नजर आता है। टीजर में बाकी कलाकारों को नहीं दिखाया गया है, लेकिन ‘केजीएफ’ जैसी फिल्मों की तरह यहां भी साफ है कि ‘टॉक्सिक’ में एक्शन का स्तर काफी ऊंचा होने वाला है। टीजर के आखिरी हिस्से में एक चौंकाने वाला सीन देखने को मिलता है, जहां एक रहस्यमय किरदार फाइट की ट्रेनिंग करता दिखता है। इस किरदार की पूरी पहचान उजागर नहीं की गई है, लेकिन उसके लुक को देखकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि फिल्म में यश डबल रोल में नजर आ सकते हैं। छोटे बाल और हल्की दाढ़ी वाले इस किरदार की झलक ने दर्शकों की जिज्ञासा और बढ़ा दी है। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और इसका पूरा नाम ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल ग्रोन अप्स’ है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और उसी दिन बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 से इसकी सीधी टक्कर होगी, जिससे दर्शकों को एक बड़ा सिनेमाई मुकाबला देखने को मिल सकता है।