भारत में Jaguar SF सेडान कार लॉन्च...

By Tatkaal Khabar / 23-02-2017 03:29:08 am | 33457 Views | 0 Comments
#

भारत में ‘मेड इन इंडिया’ Jaguar SF सेडान कार लॉन्च की है. इसकी शुरूआती कीमत 47.50 लाख रुपये (दिल्ली एक्स शोरूम) है. नई Jaguar SF दो ऑप्शन – 2.0 लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध होगी जिसका आउटपुट 132kW होगा. दूसरा 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन होगा और इसमें 177kW का आउटपुट मिलेगा.

जैगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रेसिडेंट रोहित सूरी ने कहा है, ‘देश में बनी हुई नई Jaguar XF हमरे भारतीय मार्केट को लेकर कमिटमेंट को दर्शाती है’

 भारत में 2009 से Jaguar XF को लाया गया था तब इसे काफी लोकप्रियता भी मिली है.भारत में इस जैगुआर रेंज में इंपोर्टेड F-TYPE कार भी आती है जिसकी कीमत 1.25 करोड़ रुपये है. जबकि देश में ही बनी हुई XJ की शुरुआती कीमत 99.99 लाख रुपये है. नई F-Pace की शुरूआती कीमत यहां 68.40 लाख रुपये है और देश में ही बनाई गई XE की कीमत 39.90 लाख रुपये है.