मतदाता बनने का आखिरी दिन: यूपी में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए आज अंतिम मौका

By Tatkaal Khabar / 06-03-2026 02:03:36 am | 2724 Views | 0 Comments
#

गोरखपुर | 6 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नए मतदाताओं के लिए आवेदन करने का आज अंतिम अवसर है। गोरखपुर जिले में जो लोग अब तक मतदाता सूची में अपना नाम नहीं जुड़वा पाए हैं, वे आज तक आवेदन कर सकते हैं। होली के अवकाश के कारण पिछले दिनों आवेदन प्रक्रिया कुछ प्रभावित हुई, लेकिन प्रशासन ने लोगों से समय रहते फॉर्म भरने की अपील की है। जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में अब तक करीब 2.10 लाख लोगों ने "फार्म-6" के माध्यम से नया पंजीकरण कराया है। वहीं 6111 आवेदन "फार्म-7" के जरिए नाम हटाने के लिए प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा लगभग 42 हजार मतदाताओं ने अपने नाम, पते या अन्य विवरण में सुधार के लिए "फार्म-8" भरा है। यह अभियान उन लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है जिनका नाम अब तक सूची में शामिल नहीं हो पाया था। उप जिला निर्वाचन अधिकारी और एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार सिंह ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम दिनों में प्राप्त होने वाले सभी फॉर्म को प्राथमिकता के आधार पर सिस्टम में दर्ज किया जाएगा, ताकि किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूट न जाए। उन्होंने यह भी बताया कि अब आधार कार्ड सहित अन्य मान्य दस्तावेजों को भी स्वीकार किया जा रहा है, जिससे लोगों को आवेदन करने में आसानी होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नया नाम जोड़ने के लिए "फार्म-6", अपात्र मतदाता का नाम हटाने के लिए "फार्म-7" और विवरण में सुधार के लिए "फार्म-8" निर्धारित किए गए हैं। इन सभी फॉर्म को जमा करने की अंतिम तिथि छह मार्च तय की गई है। वहीं जिन मतदाताओं को बिना मैपिंग और तार्किक विसंगतियों से संबंधित नोटिस जारी किए गए हैं, वे 27 मार्च तक अपने आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं। मतदाता बनने का आखिरी दिन: यूपी में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए आज अंतिम मौका उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नए मतदाताओं के लिए आवेदन करने का आज अंतिम अवसर है। गोरखपुर जिले में जो लोग अब तक मतदाता सूची में अपना नाम नहीं जुड़वा पाए हैं, वे आज तक आवेदन कर सकते हैं। होली के अवकाश के कारण पिछले दिनों आवेदन प्रक्रिया कुछ प्रभावित हुई, लेकिन प्रशासन ने लोगों से समय रहते फॉर्म भरने की अपील की है। जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में अब तक करीब 2.10 लाख लोगों ने "फार्म-6" के माध्यम से नया पंजीकरण कराया है। वहीं 6111 आवेदन "फार्म-7" के जरिए नाम हटाने के लिए प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा लगभग 42 हजार मतदाताओं ने अपने नाम, पते या अन्य विवरण में सुधार के लिए "फार्म-8" भरा है। यह अभियान उन लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है जिनका नाम अब तक सूची में शामिल नहीं हो पाया था। उप जिला निर्वाचन अधिकारी और एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार सिंह ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम दिनों में प्राप्त होने वाले सभी फॉर्म को प्राथमिकता के आधार पर सिस्टम में दर्ज किया जाएगा, ताकि किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूट न जाए। उन्होंने यह भी बताया कि अब आधार कार्ड सहित अन्य मान्य दस्तावेजों को भी स्वीकार किया जा रहा है, जिससे लोगों को आवेदन करने में आसानी होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नया नाम जोड़ने के लिए "फार्म-6", अपात्र मतदाता का नाम हटाने के लिए "फार्म-7" और विवरण में सुधार के लिए "फार्म-8" निर्धारित किए गए हैं। इन सभी फॉर्म को जमा करने की अंतिम तिथि छह मार्च तय की गई है। वहीं जिन मतदाताओं को बिना मैपिंग और तार्किक विसंगतियों से संबंधित नोटिस जारी किए गए हैं, वे 27 मार्च तक अपने आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं।