महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी का Video वायरल,मुस्लिम लड़के ने भरी मांग

By Tatkaal Khabar / 12-03-2026 04:27:24 am | 62 Views | 0 Comments
#

Kumbh Viral Girl Marries Boyfriend Director Calls It Love Jihad Controversy

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ साल 2025 में  मेले के दौरान माला बेचने वाली मोनालिसा अपनी गहरी नीली और बड़ी-बड़ी आंखों की वजह से खूब सुर्खियों में रहीं और देखते ही देखते वे महाकुंभ वायरल गर्ल बन गईं. वहीं महाकुंभ वायरल सेंसेशन मोनालिसा ने बीते दिन अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर हर किसी को चौंका दिया. मोनालिसा ने ये शादी केरल में तिरुवनंतपुरम के पास पूवर में अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में की. उनकी शादी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

मोनालिसा की मांग में बॉयफ्रेंड फरमान ने भरा सिंदूर
वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा लाल साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं. तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में उनके बॉयफ्रेंड फरमान कई लोगों की मौजूदगी में उनकी मांग में सिंदूर भरते हुए और उन्हें मंगलसूत्र जैसा धागा पहनाते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं.