पाक आतंकवाद रोकेंगे तो हम (भारतीय सेना) भी नीरज चोपड़ा बनेंगे :विपिन रावत

By Tatkaal Khabar / 06-09-2018 08:41:13 am | 16496 Views | 0 Comments
#

एशियाई खेलों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा की पाकिस्‍तानी खिलाड़ी के साथ हाथ मिलने का फोटो बहुत वायरल हुई थी. इस पर जब सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत से पूछा गया कि क्‍या भारत-पाक सीमा पर ऐसा दिख सकता है जैसा नीरज चोपड़ा ने अपने पाक प्रतिद्वंद्वी के साथ किया तो उन्‍होंने कहा कि पहल उनकी (पाकिस्‍तान) तरफ से होनी चाहिए. उनको आतंकवाद रोकना है, अगर वो आतंकवाद रोकेंगे तो हम (भारतीय सेना) भी नीरज चोपड़ा बनेंगी.