लव जिहाद' के नाम पर छात्रा से बदसलूकी,मारपीट

By Tatkaal Khabar / 25-09-2018 03:37:06 am | 31088 Views | 0 Comments
#

मेरठ मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र और छात्रा के साथ 'लव जिहाद' के नाम पर बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है. कुछ लोगों ने घर में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्रा के साथ मारपीट करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने भी शाम तक दोनों को थाने बिठाए रखा.  छात्र-छात्रा से मारपीट करने वालों ने थाने में भी घुसकर हंगामा किया और पुलिसवालों को धमकाया. बाद में पुलिस ने छात्रा को उसके घरवालों के हवाले कर दिया और छात्र को भी छोड़ दिया. इस घटना में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने के बाद दो कांस्टेबल, एक हेड कांस्टेबल और होमगार्ड के एक जवान को सस्पेंड कर दिया गया है.