दिल्ली में ऑटो में सोए गार्ड की गला काटकर हत्या

By Tatkaal Khabar / 26-09-2018 07:59:32 am | 36382 Views | 0 Comments
#

दिल्ली के सफदरजंग में बीती रात ऑटो में सो रहे एक बुजुर्ग का कोई गला काट गया। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग ने पहले घर जाकर बेटे को घटना के बारे में बताया, फिर अस्पताल गए। ट्रॉमा सेंटर ले जाने के रास्ते में मौत हो गई। उनके साथ न कोई लूट हुई, न ही चोरी।हत्या की वजह रंजिश या कोई सिरफिरा हो सकता है। डीसीपी विजय कुमार का कहना है कि उस रूट पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बुजुर्ग का नाम राम बहादुर (65) है, जिनका घर हुमायूंपुर में है। वह कॉलोनी में गार्ड की ड्यूटी करते थे।