पूर्व IAS दिव्या मित्तल का चुनावी ऐलान, 403 सीटों पर नजर
लखनऊ, 24 अक्टूबर 2026 पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद राजनीति में कदम रखा है। अब उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उनकी पार्टी जननीति भारत प्रदेश की राजनीति में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में है। दिव्या मित्तल ने चुनावी योजना को लेकर कहा, "हमारी पार्टी जननीति भारत विधानसभा चुनाव लड़ेगी। हम 403 सीटों पर जहाँ-जहाँ मजबूत प्रत्यासी मिलेंगे वहाँ चुनाव लड़ेंगे"। उनके इस बयान के मुताबिक, पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावनाएं तलाशेगी। हालांकि, उम्मीदवारों का चयन मजबूत प्रत्याशियों की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।