एमजे अकबर ने PMO को पत्र लिखकर दी सफाई,सरकार जल्द लेगी फैसला

By Tatkaal Khabar / 14-10-2018 09:21:31 am | 8409 Views | 0 Comments
#

#MeToo कैंपेन में कई महिलाओं की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर भारत वापस लौट आए हैं. एयरपोर्ट से निकलते ही पत्रकारों के सवालों पर अकबर ने कहा कि इस मामले पर बाद में बयान जारी किया जाएगा. इस दौरान उनसे इस्तीफे के बारे में भी पूछा गया लेकिन इसपर उन्होंने कुछ नहीं कहा.

वहीं सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि एम जे अकबर ने भारत लौटने के बाद पत्र लिखकर अपना पक्ष पीएमओ के सामने रखा है, जिस पर सरकार जल्द फैसला लेगी.

बता दें अपने समय के मशहूर संपादक और वर्तमान में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर अब तक 9 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. उनपर पर यौन शोषण के ये आरोप संपादक रहते हुए लगाए गए हैं.

गौरतलब है कि प्रिया रमानी और प्रेरणा सिंह बिंद्रा नाम की दो महिला पत्रकारों ने एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. प्रिया रमानी का कहना है कि एमजे अकबर ने होटल के एक कमरे में इंटरव्यू के दौरान कई महिला पत्रकारों के साथ आपत्तिजनक हरकतें की हैं.