चीन ने पेश किया भारत से तीन गुना बढ़ा रक्षा बजट, 150 अरब डॉलर...

By Tatkaal Khabar / 06-03-2017 04:37:28 am | 12321 Views | 0 Comments
#

चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने रविवार को संसद में आम बजट पेश किया था, जिसमें 6.5 प्रतिशत की आर्थिक विकास दर का अनुमान लगाया है। आपको बता दें कि भारत ने 2017-18 में 51 अरब डॉलर का रक्षा बजट पेश किया था जिसके बाद शनिवार को चीन ने भारत से तीन गुना बड़ा रक्षा बजट पेश किया है, जो 151 अरब डॉलर का होगा। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी कि रक्षा बजट में सात फीसदी की वृद्धि की गई है। हालांकि चीन रक्षा बजट से अलग भी बड़ी राशि हथियारों पर खर्च करता आया है। चीन की संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस ने यह बजट पारित कर दिया है। 
चीनी पीएम ने कहा है कि हम समुद्री और हवाई सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करेंगे और गहरे समुद्र में अपनी पैठ बढ़ाएंगे। विश्लेषकों ने कहा है कि चीन रक्षा बजट का बड़ा हिस्सा नौसेना पर खर्च करने वाला है। वह दो नए विमानवाहक पोतों को निर्माण कार्य कर रहा है। साथ ही दक्षिण चीन सागर में कृत्रिम सैन्य द्वीपों पर भी हथियारों का जखीरा तैयार कर रहा है। चीन की योजना 5-6 नौसेना टुकड़ियां तैयार करने की है। इसमें कम से कम दो पश्चिमी प्रशांत महासागर और दो हिंद महासागर में तैनात की जानी हैं। विश्व में अमेरिका ने सबसे ज्यादा  603 अरब डॉलर का रक्षा बजट पेश किया था.