NIA ने किया 10 आतंकी गिरफ्तार किए...

By Tatkaal Khabar / 26-12-2018 02:21:21 am | 10276 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली। NIA ने एटीएस के साथ मिलकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 17 ठिकानों पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मौलवी और इंजीनियर भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग अगले कुछ ही दिनों में कई जगहों पर बम धमाके या फिर फिदायीन अटैक करने की तैयारी में थे। इसके लिए ये लोग रिमोट कंट्रोल बम और सुसाइड जैकेट तैयार करने में जुटे थे।
आतंकी संगठन आईएसआईएस से प्रभावित मॉड्यूल को लेकर जारी जांच के सिलसिले में दिल्ली के सीलमपुर तथा उत्तरप्रदेश के लखनऊ, अमरोहा और हापुड़ जिलों में छापेमारी की गई थी। ये आतंकी आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम के जरिए साजिश रच रहे थे।

एनआईए आईजी आलोक मित्तल ने बताया कि छापेमारी के दौरान विस्फोटक, देशी रॉकेट लॉन्चर, 100 मोबाइल फोन, 135 सिम कार्ड बरामद किए गए। आईएसआईएस से प्रभावित आतंकवादी मॉड्यूल के संबंध विदेशी आकांओं से उनकी पहचान की अभी जांच की जा रही है। एनआईए प्रमुख ने कहा कि आईएसआईएस से प्रभावित आतंकवादी मॉड्यूल भीड़ वाले स्थानों, राजनीतिक शख्सियतों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था।