जम्मू-कश्मीर: LOC पर भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच गोलीबारी
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तान और भारतीय सैनिकों के बीच गोलीबारी जारी है. रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर के खोरी और कलाल क्षेत्रों में छोटे और स्वचालित हथियार और मोर्टार भारतीय ठिकानों पर दागे. . पाकिस्तान जनवरी महीने की शुरुआत में नियंत्रण रेखा पर पांच बार फायरिंग और गोले दाग चुका है. पाकिस्तान की ओर से यह सिलसिला अब भी जारी है. एक अधिकारी ने कहा, 'हमारे सैनिकों ने इसका प्रभावी रूप से जवाब दिया. अंतिम रिपोर्ट आने तक, हमारे पक्ष से किसी के हताहत होने या किसी अन्य नुकसान की सूचना नहीं थी. पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी दोपहर एक बजे शुरू हुई.'