PM मोदी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के बाद मंत्रियों संग करेंगे बैठक

By Tatkaal Khabar / 22-01-2019 03:26:46 am | 25176 Views | 0 Comments
#

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 जनवरी को अपनी सरकार के मंत्रियों की बैठक बुलाई है। इसमें सभी मंत्रियों से आने को कहा गया है। राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड के बाद होने वाली इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आनेवाले समय में वह संसदीय दल की बैठक में सांसदों से भी रू-ब-रू होंगे। 

समझा जा रहा है कि बैठक में प्रधानमंत्री अपने सहयोगियों के साथ भावी रणनीति, 31 जनवरी से आरंभ हो संसद के बजट सत्र और 2019 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव के बाबत चर्चा कर सकते हैं। 26 जनवरी को बुलाई गई बैठक को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।