अपनी राजनीतिक पारी माँ सोनिया के संसदीय सीट से ही शरुआत करेंगी प्रियंका

By Tatkaal Khabar / 24-01-2019 03:29:30 am | 10522 Views | 0 Comments
#

लोकसभा चुनाव 2019को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष  राहुल गांधी पूरे ऐक्शन में आ गए हैं। बहन प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाने के साथ ही अब वह उन्हें और जिम्मेदारी देने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। अपनी मां (सोनिया गांधी) की परंपरागत संसदीय सीट रायबरेली में राहुल ने कहा कि महासचिव की औपचारिक जिम्मेदारी संभालते ही सबसे पहले प्रियंका गांधी रायबरेली आएंगी और स्थानीय लोगों का हालचाल लेंगी। 

सियासी हलकों में प्रियंका गांधी के इस बार रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में राहुल के बयान के बाद से इन चर्चाओं को बल मिला है कि प्रियंका गांधी अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि सोनिया गांधी बीमारी के कारण रायबरेली में सक्रिय नहीं हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि प्रियंका की सलाह से ही वहां कांग्रेस पदाधिकारियों की नियुक्तियां हुई थीं।