एयरस्ट्राइक के सबूत मांगना सेना का अपमान : जेजे सिंह

By Tatkaal Khabar / 15-03-2019 03:39:40 am | 18314 Views | 0 Comments
#

चंडीगढ़। पूर्व थलसेना अध्यक्ष जनरल जेजे सिंह ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा है कि एयरस्ट्राइक के सबूत मांगना सेना का अपमान है। 

शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) के खडूर साहिब लोकसभा सीट से उम्मीदवार रिटायर्ड जनरल सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वायुसेना से आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के सबूत मांगकर उसका अपमान नहीं करना चाहिए। भारतीय सेना हर प्रकार के खतरे से निपटने के लिए हर वक्त तैयार रहती है। राजनीतिक लाभ के लिए कुछ पार्टियों और उनके नेताओं को सेना पर टिप्पणी करने से बाज आना चाहिए। सैन्य कार्रवाई को गोपनीय ढंग से अंजाम दिया जाता है। सैन्य कार्रवाई से जुड़ी हर बात बताना आवश्यक नहीं है, कुछ बातें गोपनीय भी होती हैं।

एक सवाल पर सिंह ने कहा कि वह खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र में जल्द ही अपनी चुनावी मुहिम शुरू करेंगे।