जानें..कब और किस समय मनाया जाएगा अक्षय तृतीया..?

By Tatkaal Khabar / 19-04-2017 03:54:09 am | 38095 Views | 0 Comments
#

हिन्दुओं में अक्षय तृतीया की बहुत मान्यता है। यह वो दिन है जब सुख, समृद्धि और विघ्न विनाशक भगवान गणेश ने वेद व्यास के कहने पर महाभारत लिखी थी। इस दिन भगवान परशुराम का जन्म दिन है, परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। अक्षय तृतीया पर्व 28 अप्रैल को मनाया जाएगा। यह 28 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे से शुरू होकर 29 तारीख को सुबह 6.55 बजे तक ही रहेगा। अक्षय तृतीया को आखा तीज से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि यह बहुत ही शुभ दिन माना जाता है और शादी के लिए इस दिन का विशेष मुहूर्त होता है। जैन धर्म को मानने वाले इस दिन को बहुत ही पावन और शुभ मानते हैं। कोई भी शुभ कार्य या नया काम इस दिन शुरू करने से वो सफल होता है। लेकिन अक्षय तृतीया और भी अहम है। वहीं जाट समुदाय में मान्यता है कि उनके परिवार का कोई पुरुष सदस्य सुबह-सुबह खेत चले जाए। रास्ते में जो भी जानवर या पक्षी आता है वो आने वाली फसल और बारिश का अंदेशा देगा।