लोगों की समस्याओं को सुन सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निस्तारण के आदेश...

By Tatkaal Khabar / 26-04-2017 04:32:10 am | 16555 Views | 0 Comments
#

लखनऊ: 26 अप्रैल, 2017

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज उनके सरकारी आवास पर लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनसमस्याआंे के निस्तारण में रुचि लेकर काम करें। 
जनपद इटावा से आयीं कीर्ति ने अपने पिता की मृत्यु का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री से ट्रैक्टर के लोन में छूट दिलवाने का  अनुरोध किया। हरदोई से आए सुभाष ने मृतक आश्रित में नौकरी दिलाने का निवेदन किया। लखनऊ से आयीं बानो बेगम ने अपने पति के आकस्मिक निधन के बारे में बताते हुए आर्थिक सहायता की मांग की। इसके अलावा भी बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर मुख्यमंत्री ने सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।