विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरुआत, पहले काउंटी क्रिकेट खेल सकते है भारत के ये सात टेस्ट चैम्पियन

By Tatkaal Khabar / 20-04-2019 02:24:39 am | 16918 Views | 0 Comments
#

भारत के सात टेस्ट विशेषज्ञ पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत से पूर्व इंग्लैंड की विभिन्न काउंटी टीमों की ओर से कुछ मैच खेल सकते हैं। बीसीसीआई काउंटी क्रिकेट के लिए जिन खिलाड़ियों के नामों पर विचार कर रहा है उनमें चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी, मयंक अग्रवाल, रविचंद्रन अश्विन और इशांत शर्मा शामिल हैं।
पुजारा का पहले ही यॉर्कशर से तीन साल का करार है और वह दोबारा इस टीम की ओर से खेलने को तैयार हैं। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'पुजारा का अनुबंध उनके और काउंटी के बीच करार है और यह लंबे समय का अनुबंध है।' जहां तक रहाणे का सवाल है तो उनके आगामी हफ्ते में हैंपशर के साथ करार करने की उम्मीद है और उन्हें प्रशासकों की समिति के तीनों सदस्यों की स्वीकृति का इंतजार है।