RCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

By Tatkaal Khabar / 21-04-2019 02:59:04 am | 17292 Views | 0 Comments
#

IPL12 के 39वें मुकाबले में बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने है। जिसमें चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 
चेन्नई में धोनी के साथ-साथ ड्वेन ब्रावो की वापसी हुई है। वहीं आरसीबी में एबी डिविलियर्स के साथ उमेश यादव को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। दोनों टीमों के बीच मुकाबले के साथ आईपीएल 12 का आगाज हुआ था। इस मैच को चेन्नई ने एकतरफा तरीके से अपने नाम किया था। ऐसे में विराट कोहली की टीम का लक्ष्य उस हार का बदला लेकर हिसाब बराबर करना है

आरसीबी के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी के सभी मैच जीतना जरूरी है। दूसरी तरफ यदि चेन्नई इस मैच में जीत हासिल कर लेती है तो वह लगातार 11वीं बार प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी। फिलहाल चेन्नई की टीम अंक तालिका में टॉप पर है वहीं आरसीबी सबसे नीचे। 

दोनों के बीच अबतक कुल 23 मैच खेले गए हैं जिसमें से 7 बार बाजी बेंगलोर के और 15 बार चेन्नई के हाथ लगी है। जबकि एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 8 मैच खेले गए हैं जिसमें से मेजबान टीम ने 3 में और चेन्नई ने 4 में जीत हासिल की है।

दोनों टीमें देखें
चेन्नई सुपर किंग्स: शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (w / c), केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: पार्थिव पटेल (डब्ल्यू), विराट कोहली (सी), एबी डिविलियर्स, अक्षदीप नाथ, मोइन अली, मार्कस स्टोइनिस, पवन नेगी, डेल स्टेन, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव