टाइम द्वारा PM मोदी को 'इंडियाज डिवाइडर इन चीफ' बताने पर रविशंकर प्रसाद ने ये कहा

By Tatkaal Khabar / 11-05-2019 03:30:40 am | 12003 Views | 0 Comments
#

पटना। लोकसभा चुनाव के बीच अमेरिकी समाचार पत्रिका 'टाइम' के 20 मई के अंतर्राष्ट्रीय संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'इंडियाज डिवाइडर इन चीफ (भारत को बांटने वाला प्रमुख)' बताए जाने पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विदेशी पत्रिका नहीं बल्कि जनता देश चलाती है।

पटना साहिब से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी ने कहा, "पूर्वाग्रह से ग्रस्त लेखक क्या लिखते हैं, उससे देश को कोई लेना-देना नहीं। जिसे यह लेख पढ़ना है पढ़े, परंतु इससे देश नहीं चलता।"

प्रसाद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "इन्हें (कांग्रेस को) यह लेख पढ़ना है, तो पढ़े, परंतु कांग्रेस को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के गुरु सैम पित्रोदा के उस बयान पर भी जवाब देना चाहिए, जिसमें उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगे को यह कहकर खारिज कर दिया था, कि 'हुआ तो हुआ'।