ममता बनर्जी कर रही हैं हिटलरी : पूनम महाजन

By Tatkaal Khabar / 14-05-2019 03:22:04 am | 18893 Views | 0 Comments
#

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई की युवा कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को जमानत दे दी है। जिसके बाद भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने सुप्रीम कोर्ट धन्यवाद ज्ञापित किया। पूनम ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि ममता बनर्जी के शासनकाल में अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है। यहां अगर उनके खिलाफ कोई बात करता है तो उसे जेल में डाल देती हैं। 

पूनम ने ममता बनर्जी को ‘हिटलर दीदी’ करार देते हुए कहा कि बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था में तानाशाही है। उन्होंने कहा कि हिटलर दीदी जिसको चाहती हैं उसे गिरफ्तार करवा देती हैं। पूनम ने कहा कि जो संविधान बचाने की बात कर रही हैं वही संविधान के मूल्यों का हनन कर रही हैं। पूनम ने कहा कि वो संविधान के दायरे में रहकर ममता बनर्जी के कुशासन के खिलाफ आवाज उठाती रहेंगी।