दिल्ली में शुरू हुआ संयुक्त विपक्ष की बैठक

By Amitabh Trivedi / 21-05-2019 09:18:09 am | 14418 Views | 0 Comments
#

नयी दिल्लीः लोकसभा चुनाव के नतीजे आने में सिर्फ दो दिन बाकी हैं. ऐसे में हर पार्टी इस जोड़-तोड़ में लगी है कि एग्जिट पोल चाहे कुछ भी कहे लेकिन अगर परिणाम आने के बाद सरकार बनाने की संभावनाएं बनें तो वह किसी भी तरह से पीछे न रह जाये. एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद विपक्ष ने अपनी रणनीति बदल दी है. भाजपा की सरकार बनती देख विपक्ष की साझा बैठक दिल्ली में शुरू हो चुकी है. इसमें चुनाव नतीजों के बाद की रणनीति पर चर्चा हो रही है.बैठक में कांग्रेस, बसपा, माकपा,सपा के दिगग्ज नेता शिरकत कर रहे हैं. इससे पहले विपक्षी दलों ने मंगलवार को चुनाव आयोग से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज करायी. इस मुलाकात में ईवीएम के साथ वीवीपैट की पर्ची के मिलान का मुद्दा उठाया गया.हालांकि चुनाव आयोग ने विपक्ष की मांग को ठुकरा दिया.