गृह मंत्रालय ने मतगणना के दौरान हिंसा की आशंका के चलते राज्‍यों को किया अलर्ट

By Tatkaal Khabar / 22-05-2019 03:49:07 am | 14080 Views | 0 Comments
#

 गृहमंत्रालय ने मतगणना के दौरान हिंसा की संभावना को देखते हुए सतर्क हो गया है। गृहमंत्रालय ने इसी के मद्देनजर सभी राज्‍यों के मुख्य सचिवों और डीएसजीपी को अलर्ट रहने के लिए कहा है। गृहमंत्रालय ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में कानून और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है।बता दें कि सात चरणों में चले लोकसभा चुनाव के नतीजे कल यानी गुरुवार को आएंगे। मतों की गिनती 23 मई को है, इसलिए गृहमंत्रालय को ऐसा अंदेशा है कि इस दौरान हिंसा भड़क सकती है। इस बार लोकसभा चुनाव में इवीएम पर रार मची हुई है। कई विपक्षी दल अनेकों बार चुनाव आयोग से लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं।मतगणना से पहले कई पार्टियों ने इवीएम और वीवीपैट में गड़बड़ी की आशंका लेकर और साथ ही हर विधानसभा में कम से कम 50 फीसद से ज्‍यादा पर्चियों को मिलान करनेे की मांग की। इस मांग के ठुकराए जाने के बाद से ही कई नेता तीखे बयान दे रहे हैं।