बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह, रविशंकर प्रसाद और कनिमोझी ने राज्‍यसभा में दिया इस्तीफा

By Tatkaal Khabar / 29-05-2019 02:25:18 am | 12523 Views | 0 Comments
#

नई दिल्‍ली:  
बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राज्‍यसभा की सदस्‍यता से त्‍यागपत्र दे दिया है. दोनों नेता लोकसभा चुनाव में क्रमश: गांधीनगर और पटनासाहिब क्षेत्र से विजयी हुए हैं. बीजेपी के इन दोनों नेताओं के अलावा डीएमके की कनिमोझी ने भी राज्‍यसभा सदस्‍यता छोड़ दी है. कनिमोझी तमिलनाडु की थुथुकुड़ी सीट से लोकसभा चुनाव में विजयी हुई हैं.

बिहार की पटना साहिब सीट से रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा को हराया है. वहीं अमित शाह भी गांधीनगर सीट से जीतकर पहली बार लोकसभा में पहुंचे हैं. राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, बुधवार को अमित शाह, रविशंकर प्रसाद और कनिमोझी ने ऊपरी सदन की सदस्‍यता त्‍याग दी है.