भारत के प्रधानमंत्री और इमरान के बीच नहीं होगी मुलाकात एससीओ समिट में: विदेश मंत्रालय

By Tatkaal Khabar / 06-06-2019 11:44:08 am | 13842 Views | 0 Comments
#

शंघाई कोऑपरेशन आर्गेनाइजेशन में पीएम नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी पीएम इमरान खान मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों पर विदेश मंत्रालय ने विराम लगा दिया है। गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच बातचीत की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया।
रवीश कुमार ने कहा कि मेरी जानकारी में प्रधानमंत्री मोदी और इमरान खान की किसी तरह की मुलाकात तय नहीं है। रवीश कुमार ने कहा कि बिश्केक में होने वाले एससीओ समिट के दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच कोई बैठक नहीं होगी।उन्होंने पाकिस्तान के विदेश सचिव सोहेल महमूद के भारत दौरे पर कहा कि पाकिस्तान के विदेश सचिव की यात्रा निजी थी और उनके साथ किसी तरह ती कोई आधिकारिक बैठक सुनिश्चित नहीं थी