नरेंद्र मोदी को मालदीव का सर्वोच्च पुरस्कार..

By Tatkaal Khabar / 08-06-2019 02:13:42 am | 10466 Views | 0 Comments
#

इस द्विपक्षीय यात्रा का उद्देश्य मालदीव के साथ भारत की सामरिक साझेदारी स्थापित करना है। इससे चीन के प्रभुत्व को कम करने में मदद मिलेगी।
प्रधानमंत्री को मालदीव के सर्वोच्च सम्मान से नवाज़ा जाएगा। यह सम्मान मालदीव में किसी विदेशी महानुभाव को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने यह घोषणा की कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आर्डर ऑफ़ दी रूल ऑफ़ इज़्ज़ुद्दीन से सम्मानित किया जाएगा। मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी करते हुए कहा है कि नरेंद्र मोदी को यह सम्मान दोनों देशों के बीच संबंध प्रगाढ़ करने के लिए दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत ने जिस प्रकार मालदीव की सहायता की उसके लिए मालदीव आभार प्रकट करता है। प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी श्री लंका और मालदीव की यात्रा पर हैं। यह उनके दूसरे कार्यकाल की पहली विदेश यात्रा है। मोदी विगत आठ वर्षों में मालदीव की आधिकारिक द्विपक्षीय यात्रा करने वाले प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इस द्विपक्षीय यात्रा का उद्देश्य मालदीव के साथ भारत की सामरिक साझेदारी स्थापित करना है। इससे चीन के प्रभुत्व को कम करने में मदद मिलेगी। मालदीव यात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी वहाँ की पार्लियामेंट ‘मजलिस’ को भी संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले वह विश्व के दूसरे शासनाध्यक्ष होंगे। पिछले महीने ही मालदीव की पार्लियामेंट ने यह प्रस्ताव पारित किया था।